नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होने जा रही है। पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है। टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल पूरी तरह फिट हो चुके हैं और मेडिकल टीम ने उन्हें मैच खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है। उनकी वापसी के साथ भारत की बल्लेबाजी लाइनअप और भी मजबूत मानी जा रही है।
गिल की फिटनेस पर सस्पेंस खत्म, पहला T20 खेलना तय
शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर पिछले कई दिनों से सवाल बने हुए थे। गर्दन की चोट के कारण वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज से बाहर हो गए थे। बीसीसीआई ने भी उनकी उपलब्धता को फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर बताया था।अब मेडिकल टीम ने 8 दिसंबर को उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है। इसका मतलब है कि गिल पहले टी20 से ही प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे और एक बार फिर तेज शुरुआत की जिम्मेदारी निभाते दिखेंगे।
🚨 Shubman Gill landed in Bhubaneswar on Sunday night
He is all set to make his return to cricket during the first T20I at Cuttack on Tuesday
Gill missed the second Test and the ODI series after sustaining a neck injury in the first Test#INDvsSA #CricketTwitter pic.twitter.com/zGo3FrYR9N
— Cricbuzz (@cricbuzz) December 7, 2025
टीम इंडिया से जुड़ते ही नेट्स में जमकर अभ्यास
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी भुवनेश्वर पहुँच चुके हैं और शुभमन गिल भी स्क्वाड से जुड़ गए हैं। वनडे टीम में न होने के कारण उनका आगमन थोड़ा देर से हुआ, लेकिन आते ही उन्होंने नेट्स में लंबा सेशन किया।बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्होंने बल्लेबाजी, फिटनेस और फील्डिंग के कई टेस्ट पास किए, जिसके बाद उन्हें मेडिकल क्लियरेंस मिला।
Read More : Karnataka में फिर बही तेज सियासी हवा, बोले शिवकुमार- बदलाव के लिए रहें तैयार रहें, टेंशन में सिद्धारमैया…
गर्दन की चोट ने रोक दिया था सफर
कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गिल की गर्दन में अचानक अकड़न आई थी। स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान छोड़कर अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी और इस वजह से वे वनडे और बाकी टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए।अब पूरी तरह ठीक होने के बाद वो इस सीरीज में वापसी के लिए बेहद उत्साहित हैं।
गिल का T20 करियर शानदार
गिल ने 2023 में T20I डेब्यू किया था और अब तक 33 मैचों में 837 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं। उनकी आक्रामक शैली और लंबे शॉट खेलने की क्षमता पावरप्ले में टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाती है।अभिषेक शर्मा के साथ उनकी जोड़ी भारत को कई बार तेज शुरुआत दे चुकी है, और इस सीरीज में भी इसी जोड़ी से बड़ी उम्मीदें हैं।











