Wednesday, February 4, 2026
16.9 C
Raipur

T20 World Cup 2026 से पहले तिलक और सुंदर की फिटनेस पर आ गई बड़ी अपडेट, सूर्यकुमार यादव के खुलासे से सब दंग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम ने 46 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए राहत भरी खबर साझा की।

सीरीज जीत के बाद कप्तान का बयान

मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी अच्छी रिकवरी कर रहे हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी के लिए तैयार हो सकते हैं।

तिलक वर्मा की फिटनेस पर क्या बोले सूर्या?

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले घरेलू क्रिकेट के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें एक छोटा ऑपरेशन कराना पड़ा, जिसके कारण वह लगभग एक महीने से क्रिकेट से दूर रहे।

Read More : बजट में खेल प्रेमियों को निर्मला सीतारमण का ख़ास तोहफा! ग्रामीण भारत में आएगी खेल क्रांति, गांव-गांव में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर

सूर्या ने कहा, “तिलक अब अच्छी तरह से रिकवर कर रहा है। मुझे जानकारी मिली है कि वह मुंबई में 2 और 4 फरवरी को दो मुकाबले खेल सकता है। दो मैच उसके लिए काफी होंगे। मैंने उससे हाल ही में बात की है और उसने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों शुरू कर दी है। उम्मीद है कि वह जल्द टीम के साथ होगा।”

वाशिंगटन सुंदर की भी जल्द वापसी संभव

कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने बताया कि सुंदर ने भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोबारा शुरू कर दी है और वह अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि सुंदर को 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगी थी। चोट के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले राहत की खबर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह अपडेट बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम टूर्नामेंट से पहले मुंबई में एकत्र होगी और दो वॉर्म-अप मुकाबले खेलेगी। वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होना है।तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की वापसी से टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ और मजबूत होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Latest YouTube Shorts

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds