HomeMadhya PradeshBhopalKamleshwar Patel Reaction : केंद्रीय बजट पर कमलेश्वर पटेल का प्रहार; बोले...

Kamleshwar Patel Reaction : केंद्रीय बजट पर कमलेश्वर पटेल का प्रहार; बोले —”2047 के सपनों से पेट नहीं भरता, जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त”

Date:

Related stories

Kamleshwar Patel Reaction : भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सीब्ल्यूसी (CWC) सदस्य और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को पूरी तरह से दिशाहीन और निराशाजनक बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वर्तमान की ज्वलंत समस्याओं—महंगाई और बेरोजगारी—से ध्यान भटकाने के लिए 2047 के काल्पनिक भविष्य की बातें कर रही है।

वर्तमान संकटों से आंखें फेर रही सरकार कमलेश्वर पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, “आज देश का हर वर्ग परेशान है। किसान अपनी लागत नहीं निकाल पा रहा, युवाओं को स्टार्टअप के नाम पर केवल धोखा दिया जा रहा है और मजदूरों के हित में बजट में एक शब्द भी नहीं है।” उन्होंने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए कहा कि आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ चुका है, लेकिन सरकार ने किसी भी सेक्टर को वास्तविक राहत नहीं दी है।

मध्य प्रदेश की अनदेखी पर उठाए सवाल प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने बीजेपी को 29 सांसद जिताकर दिए थे, लेकिन आज यह राज्य खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि मध्य प्रदेश के लिए इस बजट में कोई बड़ी सौगात या विशेष पैकेज क्यों नहीं है? उनके अनुसार, केंद्र सरकार ने केवल उन राज्यों पर फोकस किया है जहाँ आगामी चुनाव होने वाले हैं, जो बजट की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।

अर्थव्यवस्था और सत्ता पर तंज सत्तापक्ष पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरावट की ओर है क्योंकि सत्ता ‘गलत हाथों’ में चली गई है। उन्होंने बजट को केवल एक ‘मार्केटिंग इवेंट’ करार दिया, जिसमें विकास के दावों के बीच गरीब और मध्यम वर्ग को हाशिए पर धकेल दिया गया है। पटेल ने चेतावनी दी कि चुनावी मार्केटिंग से देश नहीं चलता, जनता अब हकीकत समझ चुकी है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here