Home Madhya Pradesh MP News : अर्धनग्न होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे किसान…जानें मामला

MP News : अर्धनग्न होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे किसान…जानें मामला

0
MP News : अर्धनग्न होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे किसान…जानें मामला

नरसिंहपुर/गाडरवारा | MP News : राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ से जुड़े किसानों का हल्ला बोल… नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र से जुड़े किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन और अर्धनग्न होकर घुटनों के बल अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं।

MP News : जहां उन्होंने संपूर्ण मध्य प्रदेश में भीष्म कालीन मूंग का उत्पादन की खरीदी न करने पर किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है… और बताया कि वर्तमान में नरसिंहपुर नर्मदा पुरम सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश में मूंग का उत्पादन व्यापक पैमाने पर करते हैं

जो उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है, क्योंकि सरकार विगत वर्षों से समर्थन मूल्य पर खरीदी कर किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ देती आई है… इस वर्ष अभी तक सरकार ने खरीदी की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है

जिसको लेकर किसान संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय आए हैं… किसानों ने समर्थन मूल्य की मूंग खरीदी जल्द से जल्द खरीदी चालू करवाने की मांग की है।

किसानों ने आगे बताया कि सरकार अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं करेंगे तो वह संपूर्ण नरसिंहपुर जिले के किसान एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी करेंगे….

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here