illegal saw machine : टीकमगढ़: जिले के भटगोरा गांव में अवैध रूप से संचालित हो रही आरा मशीन पर जतारा वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मौके पर टीम ने आरा मशीन और लाखों रुपए मूल्य की अवैध चिरान की लकड़ियाँ जब्त कीं।
illegal saw machine : वन विभाग ने भटगोरा गांव के जंगल के बीट कक्ष क्रमांक पी 522 में वन भूमि पर अतिक्रमण कर फिर से खेती कर रहे एक ट्रैक्टर को भी मौके से जब्त किया। इस मामले में वन अपराध दर्ज किया गया है।











