Saturday, March 21, 2026
30.1 C
Raipur

Illegal Residence : ग्वालियर में बांग्लादेशी घुसपैठ का सिलसिला जारी, गोविंदपुरी से युवती गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर में अवैध रूप से डेरा डाले बांग्लादेशी नागरिकों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला सिटी सेंटर स्थित गोविंदपुरी इलाके से सामने आया है, जहां एक फ्लैट में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना से पुलिस महकमे में एक बार फिर हड़कंप मच गया है और ग्वालियर में और भी बांग्लादेशियों के अवैध रूप से निवास करने की आशंका जताई जा रही है।

Read More : How Pakistan Got Nuclear Power : इंदिरा गांधी के इनकार से पाकिस्तान बना न्यूक्लियर पावर! पूर्व CIA अधिकारी के इस खुलासे से सब हैरान

यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी इलाके के एक फ्लैट में एक बांग्लादेशी युवती रह रही है। सूचना की पुष्टि के बाद, एडीशनल एसपी विदिता डागर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने फ्लैट पर दबिश दी और युवती को हिरासत में ले लिया। इस दौरान युवती के साथ एक युवक भी फ्लैट में मिला है, जिसे युवती का मित्र बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में युवती भारतीय होने का कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकी थी। एडिशनल एसपी विदिता डागर के अनुसार, गहन पूछताछ के बाद युवती ने एक बांग्लादेशी बर्थ सर्टिफिकेट पुलिस को दिया, जिससे उसके बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई। बताया गया है कि युवती गोविंदपुरी पुलिस चौकी से मात्र 400 मीटर की दूरी पर पिछले एक साल से अवैध रूप से डेरा डाले हुई थी।

Read More : Hunar Haalee : हुनर हाली और मयंक गांधी का रिश्ता टूटा, अभिनेत्री ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

Illegal Residence :
एडिशनल एसपी विदिता डागर ने बताया, “फिलहाल युवती की सीडीआर (CDR), कॉन्टैक्ट डिटेल्स, उसके रहने के पीछे का मंतव्य, और कामकाज में देह व्यापार में संलिप्तता से संबंधित सभी बिंदुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।” विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवती को बांग्लादेश के ढाका से अनीश शेख नामक युवक पहले दिल्ली लाया था, जिसके बाद वह ग्वालियर आई। युवती के मोबाइल से उसके बांग्लादेशी कॉन्टैक्ट नंबर भी बरामद हुए हैं।

Illegal Residence :
विदिता डागर (एडिशनल एसपी, ग्वालियर):
“युवती एक साल से डेरा डाली थी। युवती से भारतीय होने का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। गहन पूछताछ में युवती ने बांग्लादेशी बर्थ सर्टिफिकेट दिया है, जो उसके बांग्लादेशी होने का प्रमाण है। फिलहाल युवती की सीडीआर, कॉन्टैक्ट, मंतव्य और कामकाज देह व्यापार में संलिप्तता से सम्बंधित बिंदुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। युवती जिस फ्लैट में मिली है, उसके साथ एक युवक भी मिला है, जिससे पूछताछ की जा रही है।”

Illegal Residence :
यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र के एक गांव से अवैध रूप से निवासरत एक बांग्लादेशी परिवार मिला था, जो वर्तमान में पुलिस लाइन में बनाए गए डिटेंशन सेंटर में रह रहा है। एक और बांग्लादेशी युवती के मिलने से पुलिस और जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। जाँच एजेंसियां भी अब युवती से पूछताछ कर रही हैं। माना जा रहा है कि ग्वालियर शहर में और भी बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से निवासरत हो सकते हैं, जिसकी तलाश जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

chaitra navratri  2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट,  होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट, होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories