Hunar Haalee : हुनर हाली और मयंक गांधी का रिश्ता टूटा, अभिनेत्री ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

VIKASH KHALKHO
Hunar Haalee

Hunar Haalee : मुम्बई : मशहूर टीवी अभिनेत्री हुनर हाली ने पति मयंक गांधी से 9 साल की शादी खत्म करने का फैसला किया है। दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पिछले कुछ महीनों से उनके अलगाव की खबरें सुर्खियों में थीं। बताया जा रहा है कि हुनर ने ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर भी इसी वजह से ठुकराया था। अब अभिनेत्री ने तलाक की पुष्टि कर दी है।

Hunar Haalee : अभिनेत्री हुनर हाली ने पति मयंक गांधी से तलाक की खबरों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। इंडिया फोरम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे तलाक की प्रक्रिया में हैं, लेकिन इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहतीं। उन्होंने कहा, मैं जानती हूं कि मैं एक अभिनेत्री हूं, इसलिए निजी बातें सार्वजनिक होना स्वाभाविक है। हम चाहें जितनी भी कोशिश करें, सब कुछ हमारे हाथ में नहीं होता। हुनर ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वे शांति और निजता चाहती हैं।

READ MORE : Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी तेजी से जारी, 10 दिनों में पूर्ण किया जाएगा ई-केवाईसी कार्य

एक्ट्रेस Hunar Hali लेंगी 9 साल बाद पति से तलाक? कोर्ट में अर्जी दे सकते  हैं कपल | Patrika News | हिन्दी न्यूज

READ MORE : Mumbai hostage crisis : मुंबई : रा स्टूडियो में 17 बच्चों सहित 19 लोगों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में ढेर

Hunar Haalee : टीवी अभिनेत्री हुनर हाली ने पति मयंक गांधी से तलाक की प्रक्रिया को लेकर कहा है कि वह इसे आत्मविश्वास के साथ संभाल रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनके पेशे में कई तरह के लोगों से मुलाकात होती है और ऐसे में परिस्थितियों से निपटना सीखना पड़ता है। उन्होंने कहा, हम इतने लोगों से मिलते-जुलते हैं, काम करते हैं, इसलिए इससे निपट सकती हूं और मैं निपट रही हूं। साल 2016 में दिल्ली में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। हालांकि, तलाक की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि हुनर हाली ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। वह 12/24 करोल बाग’, ‘पटियाला बेब्स’ और वीर हनुमान’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल अभिनेत्री अपने निजी जीवन को संभालने पर ध्यान दे रही हैं।

 

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *