Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh I love mohammed controversy : अब जबलपुर में लगे आई लव मोहम्मद...

I love mohammed controversy : अब जबलपुर में लगे आई लव मोहम्मद के बैनर…

0
191
I love mohammed controversy
I love mohammed controversy

I love mohammed controversy : जबलपुर। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके नया मोहल्ला और हनुमान ताल थाना क्षेत्र की मस्जिदों पर हाल ही में ‘आई लव मोहम्मद’ के विशाल बैनर और पोस्टर लगाए जाने से विवाद पैदा हो गया है। बैनर अंग्रेजी में बनाए गए हैं और इसे देश के अन्य शहरों में लगाए गए बैनरों की तर्ज पर शहर में भी लगाया गया है।

Read More : Bijapur Road Accident : नवरात्रि पर्व पर दर्दनाक हादसा: नेशनल कराटे चैंपियन की सड़क हादसे में मौत…

I love mohammed controversy : स्थानीय लोगों के द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा गया कि कुछ समुदाय विशेष के लोग कतार में खड़े होकर हाथों में पोस्टर लिए नजर आए। इस पर हिंदू सेवा परिषद ने ओमती थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और बैनर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Read More : सिलतरा चौकी क्षेत्र में डंप यार्ड में लगी आग, फैक्ट्री का तेल-स्टोरेज बचाने में जुटी फायर ब्रिगेड

जबलपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। शहर में यह विवाद सामाजिक और धार्मिक रूप से चर्चा का विषय बन गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here