Friday, March 27, 2026
28.1 C
Raipur

CG News : सिलतरा चौकी क्षेत्र में डंप यार्ड में लगी आग, फैक्ट्री का तेल-स्टोरेज बचाने में जुटी फायर ब्रिगेड

रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी अंतर्गत स्थित जेसी रिक्लेमेशन तेल फैक्ट्री के डंप यार्ड में गुरुवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री के डंप यार्ड में बड़े पैमाने पर पुराने टायर जमा थे, जिनके कारण आग तेजी से फैल गई। आसपास के इलाके में 3 किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दिया, जिससे स्थानीय लोगों में भय और अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग फैक्ट्री के डंप यार्ड तक ही सीमित रही, लेकिन यदि यह तेल उत्पादन और स्टोरेज के हिस्सों तक पहुंच जाती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

Read News : DRDO अप्रेंटिस भर्ती 2025 : 195 पदों पर आवेदन कल से होगा शुरू, देखें पूरी डिटेल

फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गोदावरी और सारडा प्लांट से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गईं। डंप यार्ड में रखे सभी टायर जलकर राख हो गए, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की आशंका है। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है।

फायर ब्रिगेड ने आग को फैक्ट्री के तेल उत्पादन और स्टोरेज वाले हिस्सों तक फैलने से रोक दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फैक्ट्री प्रबंधन और आपातकर्मियों की तत्परता से बड़ी क्षति होने से बची।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के समय फैक्ट्री परिसर में भारी धुआं और आग की लपटें देखी गईं। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित की।

Read News : Indore News : फरियादी छात्रा की शिकायत पर आरोपी पर तुरंत कार्रवाई, न्यायालय में पेश होगा

फैक्ट्री में तेल उत्पादन के लिए पुराने टायरों का इस्तेमाल होता है। डंप यार्ड में जमा टायर आग की तेज गति से फैलने का मुख्य कारण बने। अधिकारियों ने फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों और आग बुझाने के उपायों की समीक्षा शुरू कर दी है।

पुलिस इस पूरे मामले में आगे जांच कर रही है और आग लगने के कारणों की पुष्टि करने के लिए विशेषज्ञों से रिपोर्ट मंगाई गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से।

Share The News

Latest YouTube Videos

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Latest YouTube Shorts

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories