Holkar Science College : DAVV इंटर्नशिप मामला: होलकर कॉलेज में ‘घोटाले’ के आरोप, करणी सेना छात्र संगठन ने कुलगुरु से की जांच की मांग

0
60

Holkar Science College : इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के अंतर्गत आने वाले प्रदेश के अग्रणी होलकर विज्ञान महाविद्यालय में ‘इंटर्नशिप घोटाले’ के आरोपों ने शैक्षणिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। श्री राजपूत करणी सेना छात्र संगठन (होलकर इकाई) ने इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संगठन का दावा है कि महाविद्यालय में चल रही इंटर्नशिप प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हैं, जो एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती हैं।

बिना अनुमति MOU और पद के दुरुपयोग का आरोप ज्ञापन में प्रमुख रूप से महाविद्यालय द्वारा निजी संस्थाओं के साथ किए गए Memorandum of Understanding (MOU) पर सवाल उठाए गए हैं। छात्र संगठन ने पूछा है कि क्या इन समझौतों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से विधिवत अनुमति ली गई थी? संगठन का आरोप है कि यदि बिना अनुमति के ये समझौते किए गए हैं, तो यह सीधे तौर पर विश्वविद्यालय की साख और नाम का दुरुपयोग है।

निशाने पर प्लेसमेंट अधिकारी छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी की कार्यप्रणाली को भी संदेह के घेरे में खड़ा किया है। आरोप है कि अन्य शासकीय महाविद्यालयों में निजी कंपनियों के माध्यम से कार्य कराए जा रहे हैं, जिसकी आधिकारिक स्वीकृति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। संगठन ने इसे पद के दुरुपयोग और छात्रों के डेटा के साथ संभावित समझौते की आशंका से जोड़ा है।

जांच समिति और आंदोलन की चेतावनी संगठन के छात्र नेताओं ने कुलगुरु से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समिति गठित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला हजारों छात्रों के करियर और उनके द्वारा दी जाने वाली फीस से जुड़ा है। ज्ञापन सौंपते समय संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विश्वविद्यालय परिसर में उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here