Saturday, February 21, 2026
27.1 C
Raipur

Gharghoda Coal Smuggling : कोयला तस्करी का ‘हाईटेक’ फर्जीवाड़ा: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहे थे 20 टन कोयला, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Gharghoda Coal Smuggling : रायगढ़/घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ जिले की घरघोड़ा पुलिस ने कोयला तस्करी के एक शातिर और संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट और जाली स्टीकर का उपयोग कर अवैध कोयला परिवहन कर रहे एक ट्रेलर वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड रायगढ़ के एक ट्रैवल्स संचालक को बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिसरिंगा की ओर से एक ट्रेलर (CG-10-R-2601) अवैध कोयला लोड कर रायगढ़ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ रोड बाईपास तिराहे पर घेराबंदी की। संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को घरघोड़ा शहर की ओर भगाना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने पीछा कर लैलूंगा रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रुकवाया।

जांच के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब पता चला कि ट्रेलर के असली नंबर को काले रंग की पॉलिश से ढका गया था और उसके ऊपर फर्जी पंजीयन नंबर CG-10-R-2601 के स्टीकर चिपकाए गए थे। वाहन से लगभग 20 टन अवैध कोयला बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आदर्श महतो (25) और अखिल लहरे (23) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासा किया कि यह पूरी साजिश रायगढ़ मिनी स्टेडियम के पास स्थित बाबा ट्रैवल्स के संचालक अमित अग्रवाल ने रची थी। अमित के निर्देश पर ही ट्रेलर वाहन (मूल क्रमांक CG-10-R-1927) में चोरी का कोयला लोड कर फर्जी स्टीकर लगाए गए थे ताकि पुलिस की नजरों से बचकर इसे रायगढ़ पहुंचाया जा सके।

पुलिस ने ट्रेलर और कोयला जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं, जिसमें संगठित अपराध भी शामिल है, के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी आदर्श और अखिल को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि मुख्य सूत्रधार अमित अग्रवाल फिलहाल फरार है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू और सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा की प्रमुख भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds