मकड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा और इसे सेवा पखवाड़ा 2025 का हिस्सा बनाया गया है।
मकड़ी मंडी प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण एवं जीवनशैली सुधार के माध्यम से सशक्त बनाना है। यह महत्वाकांक्षी पहल आने वाले वर्षों में लाखों परिवारों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
Read News : Indore Assembly : हादसे पर संवेदना, गरबा पर सख्ती : विधायक गोलू शुक्ला का बड़ा बयान…
इस मौके पर मकड़ी की सरपंच रुक्मणी पोयम, उप सरपंच शंकर बघेल, जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयम, उपाध्यक्ष बैसाखू कोर्राम, जनपद सदस्य वीरेंद्र प्रधान, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र नाग समेत अनेक जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ. दिवेश घरत, डॉ. नवरंगे, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।













