Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Substandard medicines in hospitals : सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाइयों पर सख्त...

Substandard medicines in hospitals : सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाइयों पर सख्त हुए स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल: बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

0
131
Substandard medicines in hospitals
Substandard medicines in hospitals

Substandard medicines in hospitals : रायपुर। सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाइयां मिलने के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के सिस्टम में कई खामियां आ गई थीं, जिन्हें ठीक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच या कार्रवाई से जुड़ी हर जानकारी जनता के सामने रखी जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अमानक दवाइयों के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Substandard medicines in hospitals : हाल ही में CGMSC ने दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। रायपुर स्थित ड्रग वेयरहाउस ने सभी प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिया है कि “ऑफ्लॉक्सासिन ऑर्निडाजोल टैबलेट (Ofloxacin Ornidazole Tab)” के एक विशेष बैच का उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए।

 

READ MORE: CG NEWS : विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी में दिखी जिले के 25 वर्षों की विकास यात्रा की झलक, सांसद बोले, बेमेतरा जिले ने विकास के हर क्षेत्र में स्थापित की नई पहचान

Substandard medicines in hospitals : कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जायसवाल ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का 20 लाख हस्ताक्षरों का दावा वास्तविक नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की आबादी का 10 प्रतिशत भी हस्ताक्षर नहीं हुआ है और यह जांच का विषय है कि ये हस्ताक्षर कहां और कैसे किए गए। मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here