Mahadev Betting App Investigation : महादेव बेटिंग ऐप का काला साम्राज्य अब केवल ऑनलाइन सट्टेबाजी की कहानी नहीं रह गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच ने इस मामले को देश के सबसे चर्चित आर्थिक अपराधों में शामिल कर दिया है। भिलाई की एक छोटी शुरुआत से लेकर दुबई, हवाला नेटवर्क, कॉर्पोरेट निवेश, बॉलीवुड इवेंट्स और हजारों करोड़ रुपये की कथित मनी ट्रेल तक फैली यह कहानी लगातार नई परतें खोल रही है। हाल ही में Ebix ग्रुप से जुड़े कारोबारी विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।





