Road Accidents in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बालोद और कवर्धा जिलों में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटनाओं के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।
बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरवारा गांव के पास ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
CG NEWS : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल; हालचाल जानने पहुंचे जनप्रतिनिधि
हादसे में फूलचंद धुरू (30) और लोकेश मंडावी (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Road Accidents in Chhattisgarh: इसी जिले में एक अन्य हादसे में दुर्ग से दल्लीराजहरा जा रही पायल ट्रेवल्स की बस स्टेरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के पास करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई।
बस में 20 से 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कई घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
Road Accidents in Chhattisgarh: वहीं कवर्धा जिले के पोंडी-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130A पर एक तेज रफ्तार अज्ञात आर्टिगा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मध्यप्रदेश के डिंडोरी निवासी नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











