Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : सीएम साय के काफिले में बड़ा बदलाव, फॉर्च्यूनर की...

CG NEWS : सीएम साय के काफिले में बड़ा बदलाव, फॉर्च्यूनर की जगह अब स्कॉर्पियो में सफर

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिससे भाजपा कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी हैरान रह गए। अब तक काफिले में शामिल टोयोटा फॉर्च्यूनर की जगह नई स्कॉर्पियो गाड़ियां नजर आईं, जिसे लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फॉर्च्यूनर का ही उपयोग कर रहे थे। करीब ढाई साल बाद अब इन गाड़ियों को बदलते हुए काफिले में छह नई स्कॉर्पियो शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री अब बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो में सफर करेंगे।

CG NEWS : इस बदलाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि पुरानी गाड़ियां अब काफी इस्तेमाल हो चुकी थीं और कई बार बीच में खराब भी हो जाती थीं। इसी कारण उन्हें बदलने का निर्णय लिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here