M.P News : ग्वालियर में चेकिंग के दौरान ट्रक ने होमगार्ड जवान को कुचला, मौके पर मौत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में RTO चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पनिहार थाना क्षेत्र के छौड़ा गांव के पास हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने होमगार्ड जवान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ओवरलोड वाहनों की जांच के दौरान घटना

जानकारी के अनुसार, जिले में ओवरलोड ट्रांसपोर्ट वाहनों और स्कूली बसों की जांच के लिए हाईवे पर RTO का चेक पॉइंट लगाया गया था। इस दौरान होमगार्ड जवान देवेंद्र मिश्रा भी ड्यूटी पर तैनात थे।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देवेंद्र मिश्रा सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read more : M.P News : रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में लेबर रूम में बवाल, डॉक्टर और परिजनों में हाथापाई

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक देवेंद्र मिश्रा अपने पीछे पत्नी, 12 साल की बेटी और 10 साल के बेटे को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, वाहन का नंबर नोट कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आरोपी चालक की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *