Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर के बड़े शराब कारोबारी सूरज रजक पर FIR, विवाद के बाद...

इंदौर के बड़े शराब कारोबारी सूरज रजक पर FIR, विवाद के बाद हवाई फायरिंग का आरोप…

0
140
इंदौर
इंदौर

इंदौर। इंदौर के बड़े शराब कारोबारियों में शुमार सूरज रजक मुश्किलों में घिर गए हैं। देर रात कनाडिया थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार कुछ युवकों से विवाद होने के बाद सूरज रजक ने हवाई फायरिंग कर दी।

READ MORE : Gujarat Cabinet Expansion : 25 मंत्रियों के नाम फाइनल, ‘मिशन 2027’ के लिए जातीय संतुलन पर निशाना….

कनाडिया थाना पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद कारोबारी सूरज रजक ने कथित तौर पर गोली चलाई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर सूरज रजक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने सहित भारतीय दंड संहिता की कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

READ MORE : BIG NEWS : देश की मुद्रा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव, RBI ने जारी किया 5000 का नया नोट…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here