Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : सीजी पुलिस रील मामला: वर्दी में पत्नी के साथ...

CG NEWS : सीजी पुलिस रील मामला: वर्दी में पत्नी के साथ वीडियो वायरल, यूजर्स ने कार्रवाई की मांग उठाई

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर में वर्दी पहनकर रील बनाने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में एक आरक्षक को इसी तरह का वीडियो वायरल होने पर लाइन अटैच किया गया था। अब एक अन्य आरक्षक का अपनी पत्नी के साथ वर्दी में बनाया गया इंस्टाग्राम रील तेजी से वायरल हो रहा है।

CG NEWS : इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब आपकी बारी है, जिस पर आरक्षक ने जवाब देते हुए लिखा कि “आई एम वेटिंग ब्रो,” जिसे कई लोग विभागीय कार्रवाई को चुनौती के रूप में देख रहे हैं।

CG NEWS : इससे पहले मस्तूरी थाने में पदस्थ एक आरक्षक का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ छत्तीसगढ़ी गाने पर रील बनाते दिखा था। वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।

CG NEWS : नए वायरल वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ यूजर्स इसे हटाने की सलाह दे रहे हैं, तो कुछ इसे सामान्य मानते हुए समर्थन भी कर रहे हैं। वहीं, कई लोग पहले हुई कार्रवाई का हवाला देते हुए इस मामले में भी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

CG NEWS : उधर, पहले कार्रवाई झेल चुके आरक्षक से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिनमें उसकी पत्नी का भावुक वीडियो भी शामिल है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर पुलिस कर्मियों द्वारा वर्दी में सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर बहस छेड़ दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here