Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior : PWD ने अपनाई नई हाई-टेक सड़क रिपेयर तकनीक, बारिश के...

Gwalior : PWD ने अपनाई नई हाई-टेक सड़क रिपेयर तकनीक, बारिश के बाद भी सड़कें होंगी पहले से ज्यादा मजबूत

ग्वालियर। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बारिश के बाद सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम नई तकनीक से शुरू कर दिया है। इस तकनीक के तहत सिर्फ गड्ढों को भरने के बजाय उन्हें खोदकर मटेरियल बदलकर रिपेयरिंग की जाती है, जिससे सड़कें पहले से अधिक मजबूत बनती हैं।

PWD के कार्यपालन यंत्री देवेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि नई तकनीक में रिपेयरिंग से पहले गड्ढों को आसपास एक समान गहराई तक खोला जाता है। इसके बाद रिपेयरिंग मटेरियल डाला जाता है, जिससे इसकी पकड़ मजबूत होती है और सड़क अधिक टिकाऊ बनती है। इस प्रक्रिया के लिए स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

फायदे:

  • गड्ढों का स्थायी समाधान

  • रिपेयरिंग मटेरियल की बेहतर पकड़

  • सड़क की मजबूती और दीर्घायु में वृद्धि

  • मानकों के अनुसार काम

देवेंद्र भदौरिया के अनुसार, इस तकनीक के इस्तेमाल से ग्वालियर की सड़कें मजबूत और सुरक्षित बनेंगी, और बारिश के बाद होने वाले सड़क क्षतियों को कम किया जा सकेगा।

“नई तकनीक से पेच रिपेयरिंग की जा रही है, जिससे सड़क पहले से अधिक मजबूत और टिकाऊ बनेगी।” – देवेंद्र भदौरिया, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, ग्वालियर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here