Gwalior News : ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वलियर उपनगर मुरार थाना क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक पुराने मामले में राजीनामा नहीं करने पर दो युवकों की पिटाई की है मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है बदमाशों ने लाठी डंडो से युवकों की पिटाई की है.पीड़ित युवक का नाम अरविंद जाटव ने गुरुवार को एसपी ऑफिस जाकर बीएसएफ और असम राइफल के जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है दरअसल दीपावली के दिन आरोपियों धीरज आदि ने उनके घर आकर माता-पिता और भाई की मारपीट की थी.
Gwalior News : इसी बात में आरोपी अरविंद जाटव से समझौता करने को कह रहे थे जब अरविंद ने हमलावरों की बात नहीं मानी तब उन्होंने अरविंद जाटव और उसके भाई पर हमला कर दिया अरविंद यादव का कहना है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।
Gwalior News : वही इस मामले में संतोष लोकेश धीरज और भूपेंद्र जाटव के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।दोनों पक्षों के खिलाफ पूर्व में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था यह मामला मुरार थाना में दर्ज है आरोपियों में दो लोग फौजी बताए जा रहे हैं आरोपियों में तीन सगे भाई और एक उनके रिश्तेदार बताया गया है जानकारी के मुताबिक यह लोग मामले में पंचायत करने इकट्ठा हुए थे तभी बात बिगड़ गई।













