Sunday, October 4, 2026
Home National Delhi Delhi blast : दिल्ली धमाका: अमित शाह बोले – ऐसी सजा देंगे...

Delhi blast : दिल्ली धमाका: अमित शाह बोले – ऐसी सजा देंगे कि दुनिया देखेगी

Delhi blast
Delhi blast

Delhi blast : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लाल किला धमाके पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट के दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि पूरी दुनिया देखेगी। शाह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को दोहराने की किसी को हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने गुजरात के मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार ऐसी घटनाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी।

Delhi blast : सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक धीमी रफ्तार से चल रही हुंडई i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा और इलाके में अफरातफरी मच गई। फिलहाल जांच एजेंसियां घटना की तहकीकात कर रही हैं।

Delhi blast : शुरुआती जांच में पता चला है कि इस धमाके का संबंध फरीदाबाद में हाल ही में पकड़े गए एक आतंकी नेटवर्क से है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद फरीदाबाद का अल फलाह विश्वविद्यालय भी जांच के दायरे में आ गया है।

Delhi blast : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति (सीसीएस) की बैठक में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार धमाके को आतंकी घटना करार दिया गया। बैठक में इस हमले की कड़ी निंदा की गई और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here