Gwalior News : ग्वालियर : शहर के प्रतिष्ठित माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (MITS) कॉलेज में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। कॉलेज की एक क्लास में अचानक छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे छात्रों में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक छात्र के हाथ में हल्की चोट आई है, हालांकि एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Gwalior News : यह घटना उस वक्त हुई जब क्लास चल रही थी। अचानक प्लास्टर गिरने से दहशत फैल गई। घायल छात्र को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।
इस घटना के बाद छात्रों में कॉलेज प्रबंधन के प्रति भारी आक्रोश है। छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन घटिया मेंटेनेंस कराता है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। छात्रों ने कहा कि अगर यह प्लास्टर किसी और जगह गिरा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि MITS को NAAC द्वारा A++ ग्रेड भी दिया गया है, ऐसे में इस तरह की घटनाएँ संस्थान की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाती हैं।













