Gwalior News : ग्वालियर/ भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर नगर निगम में 57 साल बाद कांग्रेस की महापौर शोभा सतीश सिकरवार के रूप में वापसी हुई, महापौर शोभा सतीश सिकरवार शहर के लगातार शहर के विकास कार्यों को पूरा कराने में जुटी हुई है,अब जब नगर सरकार के चुनाव में दो साल बचे है ऐसे में हर उस काम को तेजी से पूरा कराने वह खुद मैदान में उतरी हुई है,जो काम बचे हैं उन्हें प्राथमिकता के पूरा कराने अधिकारियों को पत्र लिख कर दिशा निर्देश दिए जा रहे है, शहर मेंज्यादातर सड़क,पीने का ,पानी ओर सीवर की समस्या बनी रहती हैं, ऐसी समस्याओं को जल्द पूरा किया जा रहा है, इसके साथ ही शहर के चौराहों पर लगी धूल खा रही महापुरुषों के प्रतिमाओं के साफ सफाई के लिए महापौर ने नगर निगम कमिश्नर को एक पत्र लिख नाराजगी भी जताई,
Gwalior News : ग्वालियर नगर निगम की महापौर शोभा सतीश सिकरवार का सख्त लेहजा देखने को मिला महापौर सिकरवार ने शहर के चौराहे पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर गंदगी देख नाराज हुई..उन्होंने कमिश्नर को पत्र लिखकर सख्त लिहजे मैं कहां है कि महापुरुषों की प्रतिमाओं की प्रतिदिन सफाई हो इसके साथ ही उनका माल्यार्पण भी किया जाए… क्योंकि पत्र तो उन्होंने पहले भी लिखा था लेकिन निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण आदेश का पालन नहीं हुआ लेकिन अब वह खुद मैदान में उतर शहर के हर चौराहे लगी सम्मानीय महापुरुषों की प्रतिमाओं का देखरेख करेंगी अगर लापरवाही मिली तो लापरवाही करने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी कराई जाएगी,,













