Friday, February 20, 2026
32.1 C
Raipur

Gwalior News : ग्वालियर में मिला कोरोना का पहला केस, मरीज मुंबई से लौटा था, होम आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Gwalior News : भूपेन्द्र भदौरिया /ग्वालियर : दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना वायरस ने नए वेरिएंट के साथ दस्तक दे दी है और भारत भी इसकी चपेट में आ गया है। देशभर में अब तक 4 हजार से अधिक कोविड पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 1 जनवरी से अब तक 37 मरीजों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में भी संक्रमण के एक्टिव केस बढ़कर 21 हो गए हैं और अब ग्वालियर में भी पहला मरीज सामने आया है।

Gwalior News : सोमवार रात ग्वालियर के हरिशंकरपुरम स्थित श्रीराम कॉलोनी में एक 53 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि उन्हें देर रात एक प्राइवेट डॉक्टर से सूचना मिली थी कि उनके क्लीनिक में आया एक मरीज कोविड पॉजिटिव पाया गया है। मरीज हाल ही में मुंबई से लौटकर ग्वालियर आया था और तबीयत ठीक न लगने पर एक निजी क्लीनिक में दिखाया, जहां उसका कोविड टेस्ट कराया गया।

Gwalior News : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मरीज को होम आइसोलेट कर दिया है। हालांकि अभी तक उसमें कोई लक्षण नहीं हैं और वह स्थिर है। मरीज की रिपोर्ट प्राइवेट पैथोलॉजी लैब से आई थी, इसलिए अब उसका सैंपल गवर्नमेंट लैब में भी जांच के लिए भेजा गया है। उसके परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल भी कोरोना जांच के लिए लिए गए हैं।

Gwalior News : डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी है। सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। यदि मरीज में कोई लक्षण उभरते हैं तो उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, अन्यथा वह होम आइसोलेशन में ही रहेगा। स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds