Tuesday, May 5, 2026
21.1 C
Raipur

खारून नदी की रक्षा को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की जबर पदयात्रा जारी

रायपुर, 3 जून। खारून नदी को प्रदूषण मुक्त करने और औद्योगिक इकाइयों द्वारा अत्यधिक जल शोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा 1 जून से शुरू की गई “जबर पदयात्रा” तीसरे दिन सिलतरा से सांकरा पहुंची। यह यात्रा शासन द्वारा नई औद्योगिक इकाइयों को खारून नदी से जल उपयोग की स्वीकृति देने के विरोध में निकाली जा रही है।

सांकरा में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति की आरती कर, जोड़ा जैतखाम में नारियल चढ़ाकर यात्रा का उद्देश्य जनसामान्य को बताया गया। महेन्द्रा चौक, सिलतरा में छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ द्वारा यात्रियों का स्वागत कर पुलाव का वितरण किया गया।

ग्रामों में मिला व्यापक समर्थन

सांकरा से यात्रा मुरैठी पहुंची, जहां सरपंच श्रीमती रुखमणी उमेश निषाद, पंचगण और ग्रामवासियों ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दुर्गा पंडाल रंगमंच में नुक्कड़ सभा आयोजित कर पदयात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। सभा में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ के जल, जंगल और जमीन को गिरवी रख रही है।”

सभा के उपरांत सुंगेरा ग्रामवासियों द्वारा एकत्र दूध का वितरण किया गया।

मुरैठी से यात्रा सोन्डरा पहुंची, जहां घनाराम साहू व साथियों ने अगवानी की। बाजार चौक में नुक्कड़ सभा में सरपंच संतोष साहू और उपसरपंच सोहन पुरी गोस्वामी ने यात्रा का समर्थन किया और कहा कि “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता को अपने हक के लिए भीषण गर्मी में पैदल चलना पड़ रहा है।”

5 जून को रायपुरा में विशाल जनसमूह की अपील

यात्रा आगे ग्राम बाना के लिए प्रस्थान कर रही है, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। पदयात्रा के संयोजकों ने 5 जून को रायपुरा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जुड़ने की अपील की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnandgaon-kidnapping-case: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपहरण की कोशिश से मचा हड़कंप, ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे बचाई जान

rajnandgaon-kidnapping-case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी...

Related Articles

Popular Categories