Gwalior News : ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर डिलीवरी बॉय पर ब्लेड से हमला, प्लेटफॉर्म नंबर 4 की घटना

Gwalior News : ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक डिलीवरी बॉय पर पीछे से बदमाश ने ब्लेड से हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gwalior News : मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता है और प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खाने की डिलीवरी देने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

Gwalior News : विवाद के बाद बदमाश ने अचानक पीछे से ब्लेड से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन जैसी सुरक्षित जगह पर हुई इस वारदात से यात्रियों में भी दहशत फैल गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories