Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर में रील बनाने की सनक एक बार फिर सड़कों पर खतरा बनकर सामने आई है। शहर के फूलबाग चौराहे पर एक युवक ने तेज रफ्तार कार के बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया के लिए रिकॉर्ड किया। बताया जा रहा है कि युवक ने आधा किलोमीटर तक कार को इसी तरह चलाया।
Gwalior News :इस दौरान न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं, बल्कि राहगीरों की जान को भी गंभीर खतरा पैदा हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक सड़क पर आते-जाते लोगों और अन्य वाहनों के बीच बेधड़क कार दौड़ा रहा है।
Gwalior News :चौंकाने वाली बात यह है कि बीते सात दिनों में ग्वालियर से ऐसे स्टंट्स की 10 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रील के चक्कर में युवाओं की ये हरकतें आम होती जा रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। फूलबाग चौराहे पर हुआ यह स्टंट वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग यातायात पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।











