उर्फी जावेद ने हटवाए लिप फिलर्स, सूजे होंठ देख सहमे फैंस, बोलीं, अब चाहती हूं नेचुरल लुक

0
87
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद

मुंबई। उर्फी जावेद : अपने अतरंगी फैशन और बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद इस बार किसी ड्रेस या बयान को लेकर नहीं, बल्कि अपने चेहरे पर हुए दर्दनाक ट्रीटमेंट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उर्फी के सूजे हुए होंठ देखकर फैंस भी चौंक गए हैं। खुद उर्फी ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वह लिप फिलर्स हटवाते हुए दिखाई दे रही हैं।

उर्फी जावेद : जानकारी के मुताबिक, उर्फी ने करीब 9 साल पहले लिप फिलर्स लगवाए थे, जो अब उन्हें गलत जगह पर लगे महसूस हो रहे थे। इसी वजह से उन्होंने इन्हें हटवाने का फैसला लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिलर्स हटाने की प्रक्रिया के दौरान उन्हें काफी दर्द सहना पड़ा। उर्फी के होंठ इस दौरान बेहद सूज गए थे, जिसे देख उनके चाहने वालों ने भी चिंता जाहिर की।

उर्फी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “नहीं, यह कोई फिल्टर नहीं है। मैंने अपने लिप फिलर्स को हटवाने का फैसला किया है क्योंकि वे सही जगह पर नहीं थे। मैं भविष्य में दोबारा फिलर्स करवाऊंगी लेकिन ज्यादा नेचुरल तरीके से। मैं फिलर्स के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह बेहद जरूरी है कि आप किसी अच्छे और सर्टिफाइड डॉक्टर के पास जाएं। फैंसी क्लीनिक्स के कई डॉक्टर असल में कुछ नहीं जानते। सौभाग्य से अब मुझे एक सही डॉक्टर मिल गया है।”

उर्फी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उनके साहस की सराहना की, तो कई ने यह भी कहा कि इस तरह के ब्यूटी एक्सपेरिमेंट से बचना चाहिए। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से उर्फी जावेद चर्चा के केंद्र में हैं – लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनका अंदाज नहीं, बल्कि उनके द्वारा झेली गई असली तकलीफ और आत्मस्वीकृति है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here