Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Navdurga Mahotsav : गरबा-डांडिया में आईडी अनिवार्य, बजरंग दल की चेतावनी

Gwalior Navdurga Mahotsav : गरबा-डांडिया में आईडी अनिवार्य, बजरंग दल की चेतावनी

Gwalior Navdurga Mahotsav
Gwalior Navdurga Mahotsav

Gwalior Navdurga Mahotsav : ग्वालियर। नवदुर्गा महोत्सव के दौरान ग्वालियर में आयोजित गरबा-डांडिया कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब सभी प्रतिभागियों की आईडी अनिवार्य कर दी गई है। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने आयोजकों को सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने और एसडीएम एवं पुलिस की संयुक्त गस्त के निर्देश दिए हैं।

Gwalior Navdurga Mahotsav : कलेक्टर ने साफ किया कि गरबा-डांडिया धार्मिक आयोजन हैं और इनमें किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। निर्देशों के तहत गैर हिंदुओं को इन कार्यक्रमों में प्रवेश देने पर रोक लगाई गई है।

Gwalior Navdurga Mahotsav : वहीं, हिंदू वादी संगठन बजरंग दल भी जिले में होने वाले आयोजनों की निगरानी कर रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का पालन नहीं हुआ तो वे उग्र कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।

ग्वालियर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य गरबा-डांडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु परंपरागत परिधानों में मां दुर्गा की आराधना करते हुए भाग ले रहे हैं।

यह कदम प्रशासन और संगठन दोनों की ओर से धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत उठाया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here