Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : मूंगफली विवाद में दो लोगों की मौत, लापरवाही पर...

CG NEWS : मूंगफली विवाद में दो लोगों की मौत, लापरवाही पर टीआई लाइन अटैच, फरियादी की नहीं सुनी गई थी सुरक्षा की गुहार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव में मूंगफली के खेत को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बोलेरो वाहन से कुचलकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू को रक्षित केंद्र (लाइन) अटैच कर दिया है। उनकी जगह आलरिक लकड़ा को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

CG NEWS : क्या है पूरा मामला

CG NEWS : तीवरागुड़ी गांव निवासी त्रिवेणी रवि के खेत में मूंगफली की फसल तैयार थी। सोमवार शाम उनका छोटा बेटा करण रवि (16) खेत में बैठकर मूंगफली खा रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी अपने दो बेटों के साथ बोलेरो में वहां पहुंचा और करण पर मूंगफली उखाड़ने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। जब करण के पिता त्रिवेणी रवि और बड़ा भाई बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

CG NEWS : थाने पहुंचे थे पीड़ित, मांगी थी सुरक्षा

CG NEWS : विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि वे कहीं भी मिले, तो गाड़ी से कुचल देंगे। इस पर पीड़ितों ने थाना प्रभारी से सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया और उन्हें थाने से भगा दिया गया।

CG NEWS : कुचलकर की हत्या, एक बेटा गंभीर

CG NEWS : थाने से निकलने के कुछ समय बाद नकना चौक के पास आरोपियों ने बोलेरो से त्रिवेणी रवि और उनके बेटे को टक्कर मार दी। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

CG NEWS : एसएसपी ने लिया सख्त एक्शन

CG NEWS : घटना के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र साहू को लाइन अटैच कर दिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here