sonu sood : ED की पूछताछ में पहुंचे सोनू सूद, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में कई सेलेब्स पर जांच का दायरा

sonu sood : नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दिल्ली दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं। यह पूछताछ अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर हो रही है। सोनू सूद पर आरोप है कि उन्होंने इस ऐप से जुड़े प्रचार और वित्तीय लेनदेन में भागीदारी की है।

 

READ MORE: CG NEWS : मूंगफली विवाद में दो लोगों की मौत, लापरवाही पर टीआई लाइन अटैच, फरियादी की नहीं सुनी गई थी सुरक्षा की गुहार

 

sonu sood : इस मामले में सोनू सूद से पहले कई अन्य चर्चित नामों से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है, जिनमें पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना और शिखर धवन शामिल हैं। इसके अलावा अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती का भी बयान रिकॉर्ड किया गया है।

sonu sood : मिमी चक्रवर्ती से भी हुई पूछताछ

 

sonu sood : ईडी ने सोमवार को मिमी चक्रवर्ती से भी पूछताछ की थी। उनका नाम ‘वनएक्सबेट’ नामक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े कुछ विज्ञापनों और आर्थिक लेन-देन में सामने आया है। पूछताछ में ईडी यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन सेलेब्स के इस ऐप से कैसे और कितने गहरे संबंध थे।

sonu sood : क्या है वनएक्सबेट ऐप?

sonu sood : वनएक्सबेट एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जो खुद को 18 साल पुराने अनुभव के साथ विश्वसनीय बताता है। यह ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध है और खेल आयोजनों पर दांव लगाने की सुविधा देता है। हालांकि भारत में इसे अवैध माना गया है और केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े ऐप्स पर कड़ा रुख अपनाया है।

sonu sood : क्या है मामला?

 

sonu sood : ईडी की जांच उन ऐप्स के खिलाफ है, जिन्होंने अवैध रूप से सट्टेबाजी के ज़रिए लोगों से पैसे वसूले हैं या फिर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की है। आरोप है कि इस नेटवर्क ने करोड़ों रुपये की हेराफेरी की है और इसमें सेलेब्स के प्रचार के जरिए आम लोगों को लुभाया गया।

sonu sood : जांच का दायरा बढ़ा, और नाम आ सकते हैं सामने

sonu sood : ईडी इस मामले में आगे और भी खिलाड़ियों, कलाकारों और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से पूछताछ कर सकती है, जो किसी न किसी रूप में इन प्लेटफॉर्म्स से जुड़े हुए थे। फिलहाल सोनू सूद से इस बात की जानकारी ली जा रही है कि उनका संबंध इस ऐप से किस हद तक था — क्या सिर्फ विज्ञापन तक सीमित था या उससे आगे भी कोई आर्थिक लेन-देन हुआ। अब देखना होगा कि इस हाई प्रोफाइल मामले में ईडी की जांच आगे किन-किन नामों तक पहुंचती है।

 

READ MORE: Jabalpur News : नवरात्रि में बड़ी खेर माई मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, देखें मां दुर्गा की आराधना का अद्भुत नजारा

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Daily Horoscope: 7 जुलाई को किन राशियों का चमकेगी भाग्य? जानें व्यापार और नौकरी का हाल

Daily Horoscope: वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 7 जुलाई 2026...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories