Raipur Crime: खमतराई पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 7 जुआरी गिरफ्तार, जुआ अधिनियम और प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज

Raipur Crime: रायपुर। थाना खमतराई क्षेत्र के उरकुरा और ब्रम्हदेईपारा में ताशपत्ती से जुआ खेलते 7 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 28,300 रुपये नकद और ताशपत्तियां जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।
Raipur Crime: रेड की दो कार्यवाहियां, अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तारी
Raipur Crime: दिनांक 23 सितंबर को खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी कि उरकुरा क्षेत्र में बिजली खंभे के नीचे कुछ लोग ताशपत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में रेड डालकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 24,200 रुपये नकद और ताशपत्तियां जब्त की गईं। इस मामले में अपराध क्रमांक 1068/25 के तहत कार्रवाई की गई।
Raipur Crime: इसी दिन दूसरी सूचना पर ब्रम्हदेईपारा में दबिश दी गई, जहां 3 जुआरी जुआ खेलते पकड़े गए। इनके पास से 4,100 रुपये नकद और ताशपत्तियां जब्त की गईं। इनके खिलाफ अपराध क्रमांक 1069/25 दर्ज किया गया है।
Raipur Crime: जुआ अधिनियम और प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज
Raipur Crime: सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की गई है।
Raipur Crime: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई कार्रवाई
Raipur Crime: इस कार्रवाई को रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अंजाम दिया गया। जुआ और सट्टा पर सख्त कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों और साइबर यूनिट को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लगातार मुखबिर तैनात कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी
01. बबलू राठौर पिता पुष्पेन्द्र प्रसाद राठौर उम्र 22 साल निवासी बीरगांव थाना उरला रायपुर।
02. बिरजू महतो पिता राजेन्द्र महतो उम्र 40 साल निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
03. पटेल कुमार पिता गोडा लोन उम्र 40 साल निवासी न्यू आनंद नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
04. संजू निषाद पिता शरद निषाद उम्र 25 साल निवासी बेंदरी थाना उरला रायपुर।
गिरफ्तार आरोपी (अपराध क्रमांक 1069/25)
01. राजेश साहू पिता संतराम साहू उम्र 30 साल निवासी ब्रम्हदेईपारा थाना खमतराई रायपुर।
02. टिकेन्द्र पटेल पिता ध्रुव कुमार पटेल उम्र 25 साल निवासी ब्रम्हदेईपारा थाना खमतराई रायपुर।
03. धर्मेन्द्र साहू पिता दशरथ साहू उम्र 22 साल निवासी ब्रम्हदेईपारा थाना खमतराई रायपुर।
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

FIFA World Cup 2026: स्पेन से हार, टूटा रोनाल्डो का सबसे बड़ा सपना! मैदान पर छलक पड़े आंसू

Cristiano Ronaldo Last World Cup: क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरी वर्ल्ड...

Related Articles

Popular Categories