Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

Guwahati News : महावतार नरसिम्हा की स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हादसा, थिएटर की छत गिरी, 3 घायल, देखें वीडियो…

Guwahati News :  गुवाहाटी। एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ की स्क्रीनिंग के दौरान असम के गुवाहाटी स्थित एक सिनेमा हॉल में बड़ा हादसा हो गया। दर्शकों से खचाखच भरे थिएटर में अचानक छत का एक हिस्सा गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कम से कम तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More : Raipur Crime : शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 1.5 करोड़ की ठगी, तीन साल बाद FIR; एक आरोपी गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का एक भावनात्मक दृश्य चल रहा था। तभी थिएटर की छत से प्लास्टर और सीमेंट के टुकड़े भरभराकर कुर्सियों के पास गिरने लगे। दर्शक घबराकर इधर-उधर भागने लगे और थिएटर में भगदड़ की स्थिति बन गई।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि किसी की हालत गंभीर नहीं है। हालांकि, दर्शकों ने थिएटर मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।

मालिक से बहस करते दिखे दर्शक

वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद कई दर्शक थिएटर स्टाफ से बहस कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या इसी हालत में दर्शकों की जान जोखिम में डाल दी जाएगी? एक दर्शक ने कहा – “अगर कोई बच्चा होता तो जान भी जा सकती थी।”

अब तक नहीं आया थिएटर का आधिकारिक बयान

हैरानी की बात ये है कि हादसे के कई घंटे बाद भी थिएटर प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और थिएटर की बिल्डिंग की सुरक्षा का तकनीकी ऑडिट कराने की बात कही है।

फिल्म की लोकप्रियता बनी हादसे की पृष्ठभूमि

फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने देशभर में तहलका मचाया हुआ है। यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कथा पर आधारित है और लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। रिलीज के महज 10 दिन में फिल्म ने 91.65 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है और जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।

Read More : CG News : नेशनल हाईवे की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त – प्रोजेक्ट मैनेजर को उसी खराब सड़क से कोर्ट में हाजिर होने का हुक्म

फिल्म को IMDb पर भी रिकॉर्डतोड़ रेटिंग मिली है। 9.6 की रेटिंग के साथ ‘महावतार नरसिम्हा’ भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और यह एक पूरी तरह से एनिमेटेड प्रस्तुति है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: फ़ोर लेंन सड़क, यात्री रेल की माँग और NTPC की मनमानी पर युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन 

CG NEWS: रायगढ़–घरघोड़ा और घरघोड़ा–धरमजयगढ़ फोरलेन निर्माण , घरघोड़ा–धरमजयगढ़...

Related Articles

Popular Categories