Gujarat ATS arrested 3 Terrorists/अहमदाबाद: गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को आज यानी 9 नवंबर रविवार को एक बड़ी सफलता मिली है। ख़बरों केअनुसार यहां गांधीनगर के अडालज क्षेत्र से तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर संदेह है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों का संबंध पाकिस्तान की खुफिया तंत्र से संचालित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है।
सूचना पर ATS ने दी दबिश और तीनों आरोपी पकड़ाए
सूत्रों के अनुसार, गुजरात ATS को अडालज में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की तैयारी की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने इलाके में जाल बिछाकर छापेमारी की और तीन संदिग्धों को मौके पर हिरासत में ले लिया।
जांच में पता चला कि ये आरोपी देश के कई राज्यों में आतंकी हमले की योजना बना रहे थे और इसके लिए आवश्यक हथियारों की तलाश में गुजरात पहुंचे थे।
दो आरोपी उत्तर प्रदेश से, एक हैदराबाद का
Gujarat ATS arrested 3 Terrorists गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जबकि तीसरा हैदराबाद का निवासी है। तीनों के मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और अन्य दस्तावेज ATS ने कब्जे में ले लिए हैं, जिनकी सहायता से उनके नेटवर्क और फंडिंग सोर्स की जांच की जा रही है।
दो अलग-अलग मॉड्यूल से जुड़े होने की आशंका
Gujarat ATS arrested 3 Terrorists ATS अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए तीनों लोग दो अलग-अलग आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा हो सकते हैं। इन मॉड्यूल्स का उद्देश्य देश के अलग-अलग शहरों में हमले अंजाम देना और नई भर्ती करने के लिए नेटवर्क फैलाना था।एजेंसियों को आशंका है कि यह मॉड्यूल सीमा पार स्थित पाकिस्तान-आधारित संगठनों से प्रेरित या संचालित हो सकता है।
आज होगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस
गुजरात ATS ने दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की घोषणा की है, जिसमें इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके नेटवर्क और अब तक की जांच से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे किए जा सकते हैं।
तीन महीनों में 12 आतंकी गिरफ्तार—राज्य की सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क
जानकारी दें कि,इससे पहले पिछले दो महीनों में भी गुजरात ATS ने कई आतंकियों को धर दबोचा है।
- कुछ दिन पहले अल-कायदा से जुड़े 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें एक महिला समा परवीन को बेंगलुरु से पकड़ा गया था।
- जुलाई में भी ATS ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी गतिविधियाँ देश-रोधी संगठनों से जुड़ी पाई गई थीं।
इन घटनाओं और लगातार हो रही गिरफ्तारियों से यह साफ़ है कि गुजरात की सुरक्षा एजेंसियाँ सक्रिय मोड में हैं और बड़े हमले की संभावनाओं को समय रहते रोकने की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं।













