नई दिल्ली | अमेरिकी टेक दिग्गज Google ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया। दिल्ली में आयोजित Bharat AI Shakti मेगा इवेंट में कंपनी ने कहा कि अमेरिका के बाद दुनिया का सबसे बड़ा AI Scale Hub भारत में बनेगा। इसके लिए अगले पांच सालों में 1.33 लाख करोड़ रुपये (~$15 बिलियन) का निवेश किया जाएगा।
इवेंट में शामिल केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (आईटी), निर्मला सीतारमण (फाइनेंस), आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे व राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने मंच साझा किया। इस लाइनअप से संकेत मिला कि सरकार अब AI को सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक शक्ति के रूप में देख रही है।
भारत में बनेगा Google का AI हब
Google क्लाउड के CEO थॉमस कूरीयन ने बताया कि भारत में कंपनी 21 वर्षों से सक्रिय है और यहां 14,000 से अधिक लोग Google से जुड़े हैं। भारत में पहले से 5 AI लैब्स सक्रिय हैं।
अब विशाखापट्टनम में गूगल का गीगावाट-स्केल AI हब बनाया जाएगा, जो Google Full Stack AI का हिस्सा होगा। यह भारत में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सॉल्यूशंस और AI मॉडल्स को तेजी से स्केल करेगा। कूरीयन ने कहा —
“भारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि AI इनोवेशन का जनरेटर बन रहा है।”
Read More : Manipur : सेवानिवृत्त फिजियोथेरेपिस्ट की घर में निर्मम हत्या, सिर पर मारा गया घातक वार
1.33 लाख करोड़ का निवेश: स्किलिंग, रिसर्च और स्टार्टअप्स
गूगल के निवेश का दायरा सिर्फ सर्वर और डेटा सेंटर तक सीमित नहीं होगा। इसमें AI स्किलिंग, रिसर्च, लोकल स्टार्टअप्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर तीन प्रस्ताव रखे:
- अंडमान को ग्लोबल डेटा ट्रांसफर हब बनाना — सरकार हर संभव सहयोग करेगी।
- AI से नौकरियां और स्किलिंग बढ़ाना — युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देने पर जोर।
- TPU बनाम GPU साझेदारी — गूगल के TPU को भी भारत में बढ़ावा देने की पहल।
Read More : Manipur : सेवानिवृत्त फिजियोथेरेपिस्ट की घर में निर्मम हत्या, सिर पर मारा गया घातक वार
आंध्र प्रदेश का मॉडल: “डेटा नया ऑइल”
आईटी मंत्री नारा लोकेश ने डेटा को नया ऑइल और डेटा सेंटर को रिफाइनरी के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि जितना प्रोसेस करेंगे, उतनी वैल्यू बनेगी। राज्य में AI का इस्तेमाल रियल टाइम गवर्नेंस, मजदूरों और किसानों की निगरानी में हो रहा है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि विशाखापट्टनम AI हब न केवल तकनीकी विकास लाएगा, बल्कि रोजगार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी बढ़ावा देगा।











