Bihar elections : बिहार चुनाव में सियासी संग्राम : बिहार में सियासी हलचल तेज, टिकट बंटवारे पर नीतीश सरकार के खिलाफ अपने ही उतरे मैदान में

0
200

पटना | बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हुए आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन NDA और महागठबंधन दोनों ही खेमों में सीट शेयरिंग का फार्मूला अब तक तय नहीं हो सका है। इस बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल धरने पर बैठ गए, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है, जिससे वे नाराज चल रहे हैं। वहीं, अंदरखाने की खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी NDA के भीतर 9 सीटों के बंटवारे को लेकर असंतुष्ट हैं। यही वजह है कि गठबंधन की ओर से प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा में देरी हो रही है।

कोई CM आवास के बाहर धरने पर बैठा तो किसी की आंख से छलके आंसू, NDA में सीट  बंटवारे पर मचा घमासान - India TV HindiRead More : Manipur : सेवानिवृत्त फिजियोथेरेपिस्ट की घर में निर्मम हत्या, सिर पर मारा गया घातक वार

जेडीयू ने BJP से मांगी पुनर्विचार की मांग
जानकारी के अनुसार, जेडीयू ने कुछ सीटों को लेकर बीजेपी से फिर से विचार करने को कहा है। माना जा रहा है कि आज शाम NDA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है, जिसमें सीटों की घोषणा पर आखिरी फैसला सामने आएगा।

महागठबंधन में भी फंसा पेंच

उधर, महागठबंधन में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। सोमवार को लालू प्रसाद यादव ने RJD प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल सौंपना शुरू किया था, लेकिन देर रात अचानक कई उम्मीदवारों से सिंबल वापस ले लिए गए। बताया जा रहा है कि यह कदम तेजस्वी यादव की आपत्ति के बाद उठाया गया।

gopal mandal ticket| bihar chunav 2025| cm nitish kumar| why bhagalpur  gopalpur seat ticket denial by jdu| Gopal Mandal: सीएम नीतीश के करीबी Mla  के साथ किसने कर दिया बड़ा 'कांड', क्या“तेजस्वी चाहते हैं कि प्रत्याशियों की सूची में युवा और नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाए,” सूत्रों ने बताया।

13 अक्टूबर की तस्वीर में लालू प्रसाद यादव पार्टी कैंडिडेट्स को सिंबल देते नजर आए थे, लेकिन तेजस्वी के हस्तक्षेप के बाद यह प्रक्रिया रोक दी गई।

Read More : Ghaziabad Murder : फर्श पर मां की लाश, हत्यारा पिता फरार — दो मासूम बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़

नीतीश की नाराजगी के बीच BJP ने 48 नाम फाइनल किए

सीट बंटवारे पर जारी मतभेदों के बीच BJP ने 48 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। पार्टी ने उन्हें पर्चा दाखिल करने का निर्देश भी दिया है।
इधर, जेडीयू ने भी अपने कुछ प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया है।

BJP सूत्रों के अनुसार, पटना सिटी विधायक नंद किशोर यादव और कुम्हरार विधायक अरुण कुमार का टिकट काट दिया गया है।

जेडीयू सांसद अजय मंडल का इस्तीफा

इसी बीच भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है —

“विधानसभा टिकट वितरण में मेरी सलाह नहीं ली गई। 2019 में जिन उम्मीदवारों को मैंने सुझाया था, वे जीते थे। अब मेरी राय को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। न मुझसे मुलाकात की जा रही है, न मेरी बात सुनी जा रही है।”

JDU MLA Gopal MandalRead More : Gold Price Today: सोने की कीमतों में तेज उछाल, 10 ग्राम का भाव पहुंचा 1,27,950 रुपये, चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर

चुनावी कार्यक्रम

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 6 अक्टूबर को हुआ था।
राज्य की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा —

  • पहला चरण: 6 नवंबर (121 सीटें, पटना समेत)

  • दूसरा चरण: 11 नवंबर (122 सीटें, बॉर्डर इलाकों में)
    नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

कुल 7.42 करोड़ वोटर्स चुनाव में भाग लेंगे, जिनमें 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं।

Share The News
Previous articleManipur : सेवानिवृत्त फिजियोथेरेपिस्ट की घर में निर्मम हत्या, सिर पर मारा गया घातक वार
Next articleArtifical Intelligence : Google ने किया बड़ा निवेश ऐलान, भारत में विकसित होगा दुनिया का अगला AI हब
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here