Vedanta Power Plant : वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

Sanjay Sahu
Vedanta Power Plant

Vedanta Power Plant : सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित Vedanta Power Plant में बड़ा हादसा हो गया। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई में बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Vedanta Power Plant : हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं प्लांट में राहत और बचाव कार्य जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *