‘Golmaal 5’ shooting begins‘: गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू – अजय देवगन ने शेयर किया BTS वीडियो; अक्षय कुमार की एंट्री से बढ़ा उत्साह

0
103

‘Golmaal 5’ shooting begins‘: रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के पांचवें पार्ट ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में फिल्म की मशहूर 5 सीटों वाली बाइक भी नजर आ रही है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।indiacom | The madness is back and it's bigger than ever! On his birthday,  filmmaker Rohit Shetty surprised fans by officially announcing Golmaal 5....  | Instagram

ऊटी में चल रहे शूटिंग शेड्यूल के इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘गोलमाल’ का लोकप्रिय टाइटल ट्रैक सुनाई देता है। अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। ऊटी शेड्यूल विथ द बॉयज।”

‘Golmaal 5’ shooting begins‘: वीडियो में फिल्म की स्टार कास्ट मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही है। वहीं डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे होने पर खुशी जताते हुए लिखा कि “पिछले 20 सालों से हम पॉजिटिव वाइब्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”
Ajay Devgn, Rohit Shetty Begin Golmaal 5 Shoot In Ooty: 'Riding Through  Positive Vibes Since 20 Years'

 

इस बार फिल्म की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार की एंट्री मानी जा रही है। अनाउंसमेंट वीडियो में उनका नया लुक पहले ही चर्चा में आ चुका है। अक्षय की एंट्री पर अजय देवगन ने मजाकिया अंदाज में कहा था, “कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता है ये।”

फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, संजय मिश्रा, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस बार कॉमेडी और मनोरंजन का स्तर पहले से ज्यादा बड़ा होगा।

‘Golmaal 5’ shooting begins‘: बता दें कि ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से हुई थी। इसके बाद इसके सभी पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे। अब करीब 9 साल बाद ‘गोलमाल 5’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Entertainment : ‘3 इडियट्स 2’ पर टूटा फैंस का सपना! आमिर खान और आर. माधवन ने तोड़ी चुप्पी

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here