नई दिल्ली: क्या आप अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं? भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2025 के लिए अपना इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। यह उन छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है जो ISRO जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में व्यावहारिक अनुभव लेना चाहते हैं। इस इंटर्नशिप की शुरुआत 1 जनवरी 2026 से होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी (PhD) कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान या प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हों, या आवेदन से 6 महीने पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हों।
शैक्षणिक योग्यता
इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को अपनी पिछली कक्षा में न्यूनतम 60% अंक होना आवश्यक है। यह सभी कोर्स के छात्रों पर समान रूप से लागू होता है।
इंटर्नशिप की अवधि
-
BE/BTech (6th सेमेस्टर के बाद): 45 दिन
-
ME/MTech (1st सेमेस्टर के बाद): 120 दिन
-
BSc/डिप्लोमा (Final year): 45 दिन
-
MSc (1st सेमेस्टर के बाद): 120 दिन
-
PhD (Coursework पूरा): 30 सप्ताह
कैसे करें आवेदन?
-
ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘Internship’ लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें।
-
मांगी गई जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें।
-
सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी जरूर चेक करें।
-
आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां:
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025
-
इंटर्नशिप प्रारंभ: 01 जनवरी 2026
यह मौका विज्ञान और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।











