नई दिल्ली : सोने और चांदी की कीमतों ने गुरुवार, 26 दिसंबर को नया इतिहास रच दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी लगातार चौथे दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। आज 1 किलो चांदी की कीमत 13,117 रुपए बढ़कर ₹2,32,100 प्रति किलो हो गई। इससे पहले बुधवार को चांदी ₹2,18,983 प्रति किलो थी।
दस दिन में रिकॉर्ड उछाल
बीते दस दिनों में चांदी की कीमतों में ₹36,920 की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 12 दिसंबर को चांदी ₹1,95,180 प्रति किलो थी। इस साल चांदी अब तक 150% से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है, जिससे निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है।
Read More : Gold-Silver Price : तीसरे दिन भी रिकॉर्ड तेजी! सोना 1.36 लाख के करीब, चांदी 2.18 लाख पार
सोना भी नई ऊंचाई पर
वहीं सोने की कीमत में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना ₹1,287 बढ़कर ₹1,37,914 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। 31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, यानी इस साल अब तक इसमें ₹61,752 की बढ़ोतरी हो चुकी है।
अलग-अलग शहरों में रेट अलग क्यों?
IBJA के रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग दिखती हैं। RBI और बैंक इन्हीं दरों के आधार पर गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड लोन के रेट तय करते हैं।
तेजी के प्रमुख कारण
सोना:
-
डॉलर कमजोर होना
-
रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे जियोपॉलिटिकल तनाव
-
चीन सहित कई देशों द्वारा भारी मात्रा में सोने की खरीद
चांदी:
-
सोलर, EV और इलेक्ट्रॉनिक्स में बढ़ती औद्योगिक मांग
-
अमेरिकी टैरिफ को लेकर वैश्विक चिंता
-
मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों द्वारा स्टॉकिंग
आगे क्या कहते हैं एक्सपर्ट
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, चांदी की कीमत इस साल के अंत तक ₹2.50 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है। वहीं सोना आने वाले समय में ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर सकता है।











