Wednesday, August 19, 2026
Home Business Gold-Silver Price : तीसरे दिन भी रिकॉर्ड तेजी! सोना 1.36 लाख के...

Gold-Silver Price : तीसरे दिन भी रिकॉर्ड तेजी! सोना 1.36 लाख के करीब, चांदी 2.18 लाख पार

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price

नई दिल्ली : सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल जारी है। 24 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन दोनों कीमती धातुएं ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 352 रुपये बढ़कर 1,36,635 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले मंगलवार को सोना 1,36,283 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

चांदी ने बनाया नया इतिहास

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 1 किलो चांदी का भाव 7,934 रुपये उछलकर 2,18,954 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। सोमवार को चांदी 2,11,020 रुपये प्रति किलो थी। सिर्फ 10 दिनों में चांदी 30,673 रुपये महंगी हो चुकी है। 11 दिसंबर को चांदी का भाव 1,88,281 रुपये प्रति किलो था।

Read More : Raipur News: रायपुर में छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बवाल, मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ और ब्लिंकिट गोदाम में मारपीट

अलग-अलग शहरों में अलग रेट क्यों?

IBJA द्वारा जारी किए गए सोने-चांदी के रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में इनके दाम अलग नजर आते हैं। इन कीमतों का उपयोग RBI द्वारा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने और कई बैंकों द्वारा गोल्ड लोन के मूल्यांकन में किया जाता है।

2025 में अब तक कितनी महंगी हुईं धातुएं?

इस साल अब तक सोना 60,473 रुपये महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये था, जो अब 1,36,635 रुपये हो गया है।
वहीं, चांदी की कीमत में 1,32,937 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी 86,017 रुपये प्रति किलो थी।

निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी

लगातार बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की नजर अब सुरक्षित निवेश विकल्पों पर टिकी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और मांग बढ़ने से आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here