Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: रायपुर में छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बवाल, मैग्नेटो मॉल में...

Raipur News: रायपुर में छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बवाल, मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ और ब्लिंकिट गोदाम में मारपीट

Raipur News
Raipur News

Raipur News: रायपुर : कांकेर के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा बुलाए गए छत्तीसगढ़ बंद का प्रभाव मंगलवार को राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में दिखाई दिया। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में ज्यादातर दुकानें सुबह से बंद रहीं। इसी दौरान रायपुर में कुछ स्थानों पर उपद्रव की घटनाएं भी सामने आईं।

 

 

Raipur News: रायपुर के तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल में प्रदर्शनकारियों ने घुसकर तोड़फोड़ की। क्रिसमस को लेकर की गई सजावट को नुकसान पहुंचाया गया और मॉल के अंदर लगे सजावटी सामान को भी तोड़ा गया। वहीं कटोरा तालाब क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट के गोदाम में बंद के दौरान सेवा जारी रखने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

 

Raipur News: जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद का समर्थन किया था। सुबह से ही व्यापारी संगठन के सदस्य प्रमुख बाजार क्षेत्रों में दुकानों को बंद कराने निकले, जिनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ट्रांसपोर्ट चैंबर ने भी इस बंद में समर्थन दिया।

 

Raipur News: बंद के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बाजार, सब्जी मंडियां, परिवहन सेवाएं और अन्य व्यापारिक गतिविधियां दिनभर प्रभावित रहीं। राजधानी रायपुर के अलावा अन्य शहरों में भी बंद का व्यापक असर देखा गया। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रही और घटनाओं की निगरानी जारी है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here