Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बयानों पर भाजपा विधायक...

CG NEWS: भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बयानों पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का पलटवार, कहा — कांग्रेस कब से हिंदुओं की चिंता करने लगी?

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर। हिंदू कथा वाचकों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अचानक कब से हिंदुओं की चिंता करने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कांग्रेस मुगलों की साझेदार रही है और मुगलों की तरह ही उसने छत्तीसगढ़ को लूटा, इसी कारण उसके नेता और कई अधिकारी आज जेल में हैं।

CG NEWS: “जी राम जी” के संदर्भ में पंचायतों की ग्राम सभाओं में हो रहे आयोजनों पर बोलते हुए पुरंदर मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंतिम क्षणों में “हे राम” कहा था, लेकिन आज कांग्रेस गांधी विरोधी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जो राम के नहीं, वे गांधी के कैसे हो सकते हैं, और जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं।

CG NEWS: एक दिन पहले दुर्ग में भूपेश बघेल ने पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कथाओं के नाम पर टोटके बताए जा रहे हैं और लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उनका कहना था कि भाजपा ने “हिंदू खतरे में हैं” जैसे नारों के सहारे तीन चुनाव जीते हैं।

CG NEWS: इस बयान का समर्थन करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा था कि कुछ धर्मगुरु सचमुच लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं और भावनाओं को भड़का रहे हैं, ताकि भाजपा को राजनीतिक लाभ मिल सके। उनके अनुसार लोग गुमराह किए जा रहे हैं।

CG NEWS: साथ ही सिंहदेव ने कहा कि इतिहास में कहीं यह उल्लेख नहीं मिलता कि मुगलों ने हिंदुओं पर विशेष अत्याचार किए हों। उन्होंने कहा कि वे भी इतिहास के विद्यार्थी रहे हैं और राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। मुसलमान शासकों के दौर में भी सरगुजा रियासत कायम रही और वहां हिंदू सुरक्षित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here