Wednesday, April 1, 2026
27.1 C
Raipur

Godavari Power Steel Plant : सिलतरा हादसा – रेस्क्यू ऑपरेशन में दो दर्जन से अधिक मजदूर बचाए गए, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित गोदावरी पावर इस्पात प्लांट में शुक्रवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। फैक्ट्री में टेंपरेचर कंट्रोल मशीन का निरीक्षण करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक लोहे का भारी शेड गिर गया। इस दर्दनाक घटना में करीब आधा दर्जन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे का कारण:
सूत्रों के अनुसार, टेंपरेचर कंट्रोल मशीन में तकनीकी खामी आ गई थी। मेंटेनेंस कार्य के बाद मशीन चालू नहीं होने पर मजदूर और तकनीकी अधिकारी जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान ऊपर से नियंत्रित होने वाला शेड अचानक गिर गया। शेड अत्यधिक गर्म था, जिससे कई मजदूर झुलस गए और अधिकारी वर्ग के लोग भी शेड की चपेट में आने की आशंका है।

Read More : CG News : सिलतरा हादसा : गोदावरी पावर इस्पात हादसे के बाद औद्योगिक क्षेत्र में दहशत, मजदूरों ने काम बंद करने की चेतावनी दी

रेस्क्यू ऑपरेशन:
हादसे के तुरंत बाद कई मजदूर शेड के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद साथियों ने उन्हें निकालने की कोशिश की। पुलिस और बचाव दल की मदद से दीवार तोड़कर पीछे के रास्ते से दो दर्जन से अधिक मजदूरों को बाहर निकाला गया। मेन गेट पर भीड़ होने के कारण इस रास्ते का इस्तेमाल किया गया। कई घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Read More : MP News : जबलपुर में गरबा का क्रेज, कॉलेज प्राचार्य ने सुरक्षा और अनुशासन पर दिया जोर

स्थानीय प्रतिक्रिया और हंगामा:
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्रांति सेना के सदस्य फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों और सुरक्षा कर्मियों के बीच बहस की नौबत तक आ गई।

प्रशासन की कार्रवाई:
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक और घायलों के नामों की आधिकारिक पुष्टि अब तक फैक्ट्री प्रबंधन ने नहीं की है। बताया जा रहा है कि हादसे के कई घंटे बाद भी परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी गई, जिससे आक्रोश और बढ़ गया है।

Read More : Delhi : छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद की जमानत याचिका खारिज, बैंक खाते और एफडी फ्रीज

परिणाम और मांगें:
स्थानीय मजदूर और परिवारजन हादसे की उच्चस्तरीय जांच और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना ने सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और उनके परिवारों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories