Thursday, March 26, 2026
30.1 C
Raipur

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, दो आरोपियों से बरामद हुई 5 मोटरसाइकिल

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने संपत्ति संबंधी अपराधों और विशेषकर बाइक चोरी पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके तहत एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

Read News : CG News : रायपुर में तीन दिनों तक खुला रहेगा दुर्लभ सिक्कों और डाक टिकटों का खजाना

गिरफ्तारी और बरामदगी

सूचना मिली कि दया दास महंत और तिजिया दास महंत, दोनों निवासी छोटे गुमड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि:

  • 9 सितंबर, 2025 को जयस्तंभ चौक साप्ताहिक बाजार से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और उसी दिन छाल रोड बाईपास से एक अन्य एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी की गई।
  • 10–15 दिन पहले उन्होंने पुंजीपथरा थाना क्षेत्र से तीन और मोटरसाइकिलें चुराई थीं।

Read News : CG News : 30 वर्षों से रायपुर को दे रहे नई पहचान, अभियंता दिवस पर सम्मानित हुए प्रेमरतन माहेश्वरी

बरामद मोटरसाइकिलें

  • दया दास महंत से: 3 मोटरसाइकिल (CG-13-UJ-2135, CG-14-MH-3110 और हीरो होंडा CD-100)
  • तिजिया उर्फ रानू दास महंत से: 2 मोटरसाइकिल (CG-13-AW-6176, CG-13-UC-1076)

इनकी कुल अनुमानित कीमत 1,65,000 रुपए बताई जा रही है।

कानूनी कार्रवाई

थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 240/2025 और 245/2025 के तहत धारा 303(2), 3(5) बीएनएस दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और प्रहलाद भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories