Gariaband News: गरियाबंद को विकास की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाली कमान

0
87
Gariaband News:
Gariaband News:

Gariaband News: गरियाबंद। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai बुधवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां हेलीपेड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, जयघोष और गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

Gariaband News: मुख्यमंत्री जिले में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे दर्रापारा स्थित नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का भी लोकार्पण करेंगे। यह भवन आदिवासी समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

Gariaband News: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पहले सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर में आयोजित नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वे गरियाबंद पहुंचे, जहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन तथा विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here