HomeChhattisgarhGariaband News: जतमई-घटारानी और राजिमधाम में नागपुर की महिला चोर गैंग सक्रिय,...

Gariaband News: जतमई-घटारानी और राजिमधाम में नागपुर की महिला चोर गैंग सक्रिय, 7 गिरफ्तार; कार से घूमकर करती थीं रेकी

Date:

Related stories

Gariaband News: गरियाबंद/महासमुंद। सावन के दौरान जतमई, घटारानी और राजिमधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाली नागपुर की कथित महिला चोर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिलाएं कार से धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पहले भीड़ और श्रद्धालुओं की रेकी करती थीं, फिर मौका मिलते ही महिलाओं के गहने और पर्स चोरी कर लेती थीं।

Gariaband News: जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त को जतमई धाम में आरंग निवासी नीलम चक्रधर के गले से करीब 2 तोले की सोने की चेन चोरी हो गई थी। चोरी हुई चेन की कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Gariaband News: CCTV और कार नंबर से मिली आरोपियों की जानकारी

Gariaband News: मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर तलाश शुरू की। महासमुंद के पास नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने MP 49 SB 2471 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार 7 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Gariaband News: नागपुर और आसपास की रहने वाली हैं सभी महिलाएं

Gariaband News: पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार सभी महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर और आसपास के इलाकों की रहने वाली हैं। आरोपियों की पहचान रोनक पातनकर (30), सीमा पात्रे (40), विद्या उफाड़े (30), मुस्कान पात्रे (26), मीना खवड़े (35), नंदिनी पात्रे (30) और छाया उफाड़े (50) के रूप में हुई है।

भीड़ का फायदा उठाकर करती थीं चोरी

पुलिस के मुताबिक, महिलाएं कार से धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचती थीं। पहले मौके की रेकी करने के बाद भीड़ में शामिल होकर श्रद्धालु महिलाओं के गले और कान से गहने तथा पर्स पार कर देती थीं। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार महिलाएं किसी बड़े अंतरराज्यीय चोरी गिरोह से जुड़ी हो सकती हैं। इस संबंध में पुलिस आगे पूछताछ कर रही है।

Gariaband News: मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई गई

Gariaband News: घटना के बाद जतमई धाम समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। मंदिर परिसरों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। पुलिस जवानों को सादी वर्दी में भी तैनात किया जा रहा है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
महिला श्रद्धालुओं को भीड़ में अपने गहने और सामान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here