बेमेतरा। बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर जिलेभर के समर्थकों के बीच हर्षोल्लास के साथ समारोह मनाया। इस मौके पर उनके हजारों समर्थक जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित उनके निवास पर पहुंचे और केक काटकर अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने इस अवसर पर अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम और समर्थन ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी जनता की सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी बेमेतरा पहुंचे। उन्होंने छाबड़ा को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं जिलेभर से समर्थकों ने न केवल उनके निवास पर पहुंचकर बल्कि दूरभाष के माध्यम से भी अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दिनभर उनके निवास पर बधाइयों का तांता लगा रहा।
Read More : Rewa News : रीवा में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
इसके अलावा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने नगर पंचायत बेरला और देवरबीजा में भी समर्थकों के बीच पहुंचकर केक काटा और अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को फैलाने का संकल्प दोहराया।













