Wednesday, February 25, 2026
30.6 C
Raipur

Flipkart Fraud : ई-कॉमर्स अधिकारी बनकर महिला से 15 लाख की ठगी…

Flipkart Fraud : ग्वालियर, मध्य प्रदेश। ग्वालियर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक ठग ने खुद को ई-कॉमर्स कंपनी का अधिकारी बताकर एक 61 वर्षीय महिला से 15.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 लाख रुपये को होल्ड करा दिया है, जबकि बाकी रकम निकाली जा चुकी है।

Flipkart Fraud : क्या है पूरा मामला?

हरिशंकरपुरम में रहने वाली देश कंवर सिंह के बेटे दुबई में रहते हैं। उन्होंने अपने पोते के लिए फ्लिपकार्ट से एक ड्रेस मंगाई थी, जो पसंद नहीं आने पर वापस करनी थी। रिफंड लेने के लिए उन्होंने इंटरनेट पर ई-कॉमर्स कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। दुर्भाग्य से, उन्हें एक फर्जी नंबर मिला।

महिला ने जब उस नंबर पर कॉल किया, तो ठग ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताया और उनसे एक ऑनलाइन फॉर्म भरवाया। फॉर्म भरते ही, महिला के खाते से तीन बार में पैसे कट गए:

  • पहली बार: 2 लाख रुपये
  • दूसरी बार: 10 लाख रुपये
  • तीसरी बार: 3.50 लाख रुपये

जब महिला को लगातार पैसे कटने के मैसेज मिले, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत बैंक को फोन करके अपना अकाउंट बंद करवाया और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि क्राइम ब्रांच की साइबर एक्सपर्ट टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के खाते से निकाले गए 6 लाख रुपये को होल्ड करा दिया है। हालांकि, शेष राशि निकाली जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : बजट की घोषणाएं बस्तर के लोगों के लिए छलावा : जैन

CG NEWS : धीरज मेहरा /जगदलपुर. पूर्व संसदीय सचिव...

Related Articles

Popular Categories